Monday 2 March 2015

Lips and You

होंठों से जाने स्त्री का व्यक्तित्व
            किसी भी स्त्री से मिलते समय सबसे पहले हमारी नजर उसके Face पर पड़ती है और उस समय होंठों को ध्यान से देखा जाए तो कुछ खास बातें आप आसानी से समझ जाएंगे। सभी लोगों के होंठ अलग-अलग प्रकार के होते हैं। यहां जानिए होंठों के आकार और बनावट के अनुसार स्वभाव की खास बातें
http://www.jkhealthworld.com/hindi/शरीर-के-अंगों-को-सुंदर-बनाएं
गुलाबी होंठ- जिस स्त्री के होंठों का रंग गुलाबी होता है, वह व्यवहार कुशल, उदार और बुद्धिमान होती है। ऐसे होंठ वाली स्त्रियां अपने व्यवहार के बल पर सभी का मन मोह लेती हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक होती है।
बड़े होंठ- जिन स्त्रियों के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक बड़े दिखाई देते हैं, वे अच्छे खाने की शौकीन होती हैं। इन्हें तरह-तरह के व्यंजन बहुत जल्दी लुभाते हैं। सामान्यत: ऐसी स्त्रियां जल्दी ही आवेश में आ जाती हैं, लेकिन इनका गुस्सा जल्दी ठंडा भी हो जाता है।
स्त्री के शरीर के और भी अंगों के बारे में गहराई से जानने के लिए यहां क्लिक करें-----------स्त्री के शरीर के अंग

छोटे होंठ- छोटे-पतले होंठ संकुचित होंठ कहलाते हैं। यदि किसी स्त्री के ऐसे होंठ हैं और वे बेरंग भी हैं तो ऐसी स्त्री दिखावा करने वाला होती है। बेरंग, छोटे और पतले होंठ वाले स्त्री अन्य लोगों पर अपना प्रभाव बनाने की चेष्टा करती हैं।
मोटे होंठ- जिस स्त्री के होंठ सामान्य से अधिक मोटे दिखाई देते हैं, वे क्रोधी स्वभाव की होती हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाती हैं। कभी-कभी इनका क्रोध इन्हें किसी परेशानी में डाल सकता है।
उभरे हुए होंठ- जिन स्त्रियों के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक उभरे हुए दिखाई देते हैं, वे डरपोक स्वभाव की हो सकती हैं। ऐसी स्त्रियां किसी भी कठिन परिस्थिति को हल करने का रास्ता आसानी से खोज नहीं पाती हैं।
अंदर की ओर धंसे हुए होंठ- जिस स्त्री के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक अंदर की ओर धंसे हुए हो वह रहस्यमय स्वभाव वाली होती हैं। इन स्त्रियों के मन की बात समझना काफी मुश्किल होता है। अंदर धंसे हुए होंठ वाले स्त्री अच्छे योजनाकार होती हैं और ये अपनी योजना को गुप्त रखने वाले होती हैं।
रसिक होंठ- लाल रंग, मृदुल, चिकने, कलात्मक होंठ रसिक होंठ कहलाते हैं। ऐसे होंठ वाली स्त्री सुंदर, कला प्रिय और अच्छे स्वभाव की होती है। रसिक होंठ वाली स्त्रियां समाज और घर-परिवार में मान-सम्मान प्राप्त करने वाली होते हैं। ये लोग अपने कार्य क्षेत्र में उच्च शिखर तक जाती हैं और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करती हैं।
होठों के बारे में कुछ और जानकारी-
·       यदि किसी स्त्री के होंठ पर तिल है तो ऐसे होंठ वाली स्त्री बहुत कामुक स्वभाव की होती हैं। विपरीत लिंग के प्रति इनके मन में कई तरह प्रकार के कामुक विचार चलते रहते हैं। ऐसी स्त्रियां दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करने में सक्षम होती हैं।
यदि होंठ के ठीक नीचे तिल हो तो ऐसी स्त्रियां कठिन परिश्रम करती हैं और आसानी से धन लाभ अर्जित नहीं कर पाती हैं। इन्हें कठिन मेहनत के बाद ही लाभ प्राप्त होता है।
कभी-कभी अचानक ही होंठों का फड़कना शुरू हो जाता है। अंगों के फड़कने का ज्योतिष में गहरा महत्व है। अत: जब किसी स्त्री के होंठ फड़के तो यह उसे कोई प्रिय वस्तु के मिलने का संकेत होता है।

No comments:

Post a Comment

Share Jarur karen