Monday 16 March 2015

Pregnancy doubt

            गर्भावस्था को लेकर फैली हुई भ्रांतिया

            शारीरिक संबंध बनाने के बाद शॉवर ले लिया तो गर्भवती नहीं होंगी... अरे पहली बार Sex से कोई प्रेग्‍नेंट नहीं होता... नशे में Sex किया है तो गर्भवती होने का चांस ही नहीं है... ऐसी कई बातें गर्भावस्‍था को लेकर चलन में हैं। लेकिन, क्‍या वो पूरी तरह सच हैं या केवल कोरे वहम...

गर्भावस्था को लेकर फैली हुई भ्रांतिया

            अधिकतर लड़के और लड़कियों को यह गलतफहमी होती है कि वे गर्भावस्था और
Sex से जुडे हर मुद्दों के बारे में सब कुछ जानते हैं। लेकिन, हकीकत इससे बहुत अलग है। लड़के और लड़कियों के मन में गर्भावस्था से जुड़े बहुत से वहम होते हैं, इसका परिणाम यह हो रहा है कि किशोर गर्भावस्‍था के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इस लेख में अपको बताते हैं किशोर गर्भाधारण से जुड़े ऐसे ही कुछ वहम के बारे में, जो किशोर गर्भावस्‍था का कारण बन रहे हैं।
            यह एक वहम है कि अगर लड़की के पीरियड हो रहे हैं तो इस अवधि में शारीरिक संबंध बनाने से वह गर्भवती नहीं होगी। जबकि ऐसा नहीं होता, क्योंकि शुक्राणु योनि के अंदर 7 दिनों तक सक्रिय रूप में रहते हैं। इसलिए इस समय पर भी गर्भधारण की उम्‍मीद बनी रहती है।
            यह भी गलत धारणा है कि पहली बार यौन संबंध बनाने आप गर्भवती नहीं होती। यदि आप या आपका पार्टनर गर्भधारण से बचने के लिए समुचित उपाय नहीं करता तो आपके गर्भवती होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए जरूरी है कि शारीरिक संबंध से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में जान लें।
            लड़के और लड़कियों में यह गलत धारणा है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद यदि शॉवर ले लिया जाए तो गर्भधारण से बचा जा सकता है। जबकि यह केवल एक वहम है ऐसा करने से गर्भधारण की संभावना को कम नहीं किया जा सकता।
            लोगों में यह भी धारणा है कि महीने में केवल एक दिन ऐसा होता है जिस‍ दिन कोई भी किशोरी गर्भवती हो सकती है, इसके अलावा अन्‍य दिनों में शारीरिक संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता।
            लोगों में यह भी वहम है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद यदि आप तुरंत खड़ी हो जाती हैं तो गर्भवती होने की संभावना को कम किया जा सकता है। लेकिन यह गलत धारणा है क्योंकि एक बार सेक्स करने के बाद किसी भी स्थिति में गर्भाधान के जोखिम को कम नहीं किया जा सकता।
            बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि यदि आप शराब या ड्रग्‍स का सेवन करने के बाद अपने पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाती हैं तो गर्भाधारण नहीं होता। लेकिन ऐसा संभव नहीं है।
            कुछ लोग यह भी मानते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद यदि कोई किशोरी जंपिंग जैक की तरह कूदती हैं तो वह गर्भवती नहीं होती। ऐसा नहीं है कि‍ एक बार शुक्राणु से संपर्क में आने के बाद आप गर्भवती हो जाती है।
            आमतौर पर यह भी माना जाता है कि यदि आप पानी के अंदर शारीरिक संबंध बनाती हैं तो गर्भधारण की संभावना कम होती है। लेकिन यह पूरी तरह से वहम है।
            यदि आप भी अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं तो इन सभी वहम को ध्‍यान में रखकर ही अगला निर्णय लें। इससे आप भविष्‍य में होने वाली किसी भी परेशानी से बची रह सकती हैं।



No comments:

Post a Comment

Share Jarur karen