Monday 9 March 2015

Release Sunglasses

        कैसे पाए चश्मे से छुटकारा

चश्मा-या-कॉन्टैक्ट-लेंस
अगर ज्यादा देर तक
Computer पर काम करते हुए या किताब, टीवी देखते हुए आपकी आंखे दर्द करने लगती है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ऎसे में आंखों की रोशनी कमजोर होने से आपकी आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है। लेकिन क्या आप चश्में से छुटकारा पाना चाहते है तो हम आपको बताते हैं ऎसे कुछ घरेलू उपाय जिनसे आप आसानी से चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं-
  • आधुनिक लाइफस्टाइल में नींद न आने की समस्या बहुत कॉमन है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ेगा। जिससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स तो होंगे हीसाथ ही आंखों की रोशनी भी कम होगी। इसलिए एक दिन में 7-8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।
  • 2 चुटकी कालीमिर्च पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें और रोजाना इसका सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है और चश्मे से छुटकारा मिलता है।
  • अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े, जिससे गर्मी पैदा होगी। फिर आंखे बंद करके हथेलियों को आंखों पर रखें। ध्यान रहें आंखों पर हाथ रखते पर रोशनी बिल्कुल न आए। ऎसा दिन में 3-4 बार करें।
  • 3 भाग धनिया के साथ 1 भाग चीनी मिक्स करें। दोनों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे पानी में गर्म करें और एक घंटे के लिए कवर करके रख दें। फिर एक साफ कॉटन का कपड़ा लेकर इस मिश्रण को छान लें और आंखों में आई ड्रॉप की तरह इस्तेमाल करें।
  • चश्मा हटाने का सबसे कारगर उपाय है आंखों की Exercise. रोजाना आंखों की Exercise करने से आंखे मजबूत होती है और आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। अगर आप रोज आंखों की Exercise करें तो इससे आपका चश्मा भी हट सकता है।
  • एक लीटर पानी को तांबे के बर्तन में रातभर के लिए रख दें और सुबह उठकर इस पानी को पिएं। तांबे में रखा पानी आंखों को बहुत फायदा पहुंचाता है।
  • बादाम को गर्म पानी में कुछ देर रखें, फिर गल जाने पर इसके छिलके उतार दें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को रोजाना खाने से कमजोर आंखे ठीक होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • सूर्य की रोशनी आंखों के लिए बहुत लाभदाक है। इससे आंखों के लेंस और सिलिअरी मांसपेशियों को रिएक्टिवेट होती है। इसके लिए रोज कुछ मिनट बंद आंखों पर धूप सेंके। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।
  • रातभर 6-7 बादाम, 15 किशमिश और दो अंजीर पानी में भिगोकर रखें और फिर अगली सुबह इन्हें खाली पेट खा लें। इसमें पाए जाने वाले फाइबर और विटामिन से आंखों की रोशनी तेज होती है। 

No comments:

Post a Comment

Share Jarur karen