Sunday 8 March 2015

Workout for beauty

सुंदरता के लिए व्यायाम

खूबसूरती के लिए व्यायाम

वजन कम करने और हेल्दी रहने के लिए आप Workout करते हैं, लेकिन अक्सर लोगों को Workout कब और कितना करना है इसकी जानकारी नहीं होती है। इसके चलते उन्हें Workout करने पर भी उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं कि Workout से जुड़ी इन्हीं छोटी-छोटी बातों के बारे में...
  • चाहे महिला हो या पुरूष, औसतन किसी भी व्यक्ति को एक घंटे तक व्यायाम करना चाहिए। योगा, एरोबिक या कार्डियो किसी भी तरह की Exercise उम्र और वजन के हिसाब से तय की जाती है।
  • डिनर के बाद तेज रफ्तार से वॉकिंग के बजाय टहलना फायदेमंद है। सोने से लगभग 2 घंटे पहले खाना खा लेना
  • योगा को छोड़कर किसी भी तरह की Exercise करने से पहले शरीर को वॉर्मअप करना जरूरी है। इससे शरीर में रक्तसंचार बढ़ाने में मदद मिलती है। Exercise के बाद शरीर को ठंडा करना यानी कूलिंग भी जरूरी है। इससे दिल की धड़कन सामान्य होती है।
  • फील्ड जॉब में 4 दिन और डेस्क जॉब वालों को हफ्ते मे 5 दिन Workout करना चाहिए। 2 दिन तक शरीर की मांसपेशियों को पूरा आराम देना चाहिए।
  • Workout के लिए जूते खरीदते समय ध्यान रहे कि उनके सोल बहुत ऊंचे न हो। जूतों में लचक हो और वे थोड़े हवादार हों।
  • Workout करने के दौरान कपड़े ढीले और सूती होने चाहिए। टाइट फिटिंग के कपड़े Workout के दौरान शरीर के रक्तसंचार को रोकते हैं। 
  1. स्त्रियों-के-लिए-व्यायाम-के-लाभ, स्तनों-के-लिये-व्यायाम, आकर्षक-चेहरे-के-लिए-व्यायाम


No comments:

Post a Comment

Share Jarur karen