Wednesday 4 March 2015

Heena

 
मेहन्दी
सावन में मेंहदी का अपना ही महत्‍व होता है। इस महीने जहां ईद का पर्व खत्म हुआ तो वहीं दूसरी ओर तीज और रक्षाबंधन आ गए और महिलाएं इन त्यौहारों पर हाथों पर मेंहदी न लगाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सावन में शहरों में रोड किनारे मेंहदी के स्‍टॉलों पर लड़कियों और महिलाओं की भींड़ देखते ही बनती है। भारतीय त्‍योहारो पर मेंहदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिसकी मेंहदी जितनी रंग लाती है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है। मेंहदी की सोंधी खुशबू से लड़की का घर-आंगन तो महकता ही है, लड़की की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि मेंहदी के बिना दुल्हन अधूरी होती है। मेंहदी अगर गाढ़ी न रचे तो मजा नहीं आता। जो महिलाएं पानी का काम करती है उनकी मेंहदी कुछ ही दिनों में छूट जाती है इसलिये हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपकी मेंहदी गाढी रचेगी-
  • मेंहदी लगाने से पहले अपने हाथों या फिर उस हिस्‍से को टोनर या एस्‍ट्रीजन से अच्‍छे से साफ कर लें जिससे उस पर से अत्‍याधिक तेल निकल जाए।
  • खूब गाढ़ी मेंहदी लगाएं। मोटी लकीर त्‍वचा के अंदर तक समा जाती है और कई दिनों तक रंग टिका रहता है।
  • मेंहदी को लगाने के बाद ज्‍यादा से ज्‍यादा घंटों तक हाथों पर रखें। वह जितनी देर तक हाथों पर रहेगी उतना ही रंग हाथों पर चढे़गा।
  • मेंहदी को गाढी करने के लिये नींबू के रस और चीनी को हल्‍का गर्म करके ठंडा करें। मेंहदी लगाने के बाद जब वह सूखने लगे तब उस पर इस घोल को रूई के फाहे मे भिगो कर बार बार लगाएं।
  • हर 30 मिनट के बाद ब्‍लो ड्रायर से अपनी हथेलियों कि मेंहदी को सुखाती रहें। जब मेंहदी पूरी तरह से सूख जाए तब उसे रगड़ कर छुड़ा दें।
  • मेंहदी छुड़ाने के बाद हथेलियों पर हल्‍का सा वेजिटेबल ऑयल लगाएं अगले कुछ घंटो तक साबुन का प्रयोग न करें।
एक बार इन्हे भी जरूर पढ़े-
                                             हिना-डाई, शैंपू, साबुन, आई-शैडो, काजल

No comments:

Post a Comment

Share Jarur karen