Wednesday 25 February 2015

How to win your partner's heart



      आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारियां बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं-     

      आपके व्यक्तित्व  में व्यवहार पहली ऐसी चीज होती है जिससे आप किसी के भी दिल में जगह बना सकते हैं और लड़कियां तो अच्छे व्यवहार वाले और सभ्य और सौम्य तरीके से पेश आने वाले लड़कों को बहुत पसंद करती है। इसलिए आपकी हर छोटी बड़ी बातों में सौम्यता होनी चाहिए।
      लड़कों की तरह हर लड़की के मन में भी अपने जीवनसाथी को लेकर कई सपने होते हैं। हालांकि सबकी पसंद अलग-अलग हो सकती है लेकिन लड़कों की कुछ बातें ऐसी होती हैं जिसे हर लड़की उनके अंदर देखना चाहती है। आमतौर पर हर लड़की अपने सपनों के राजकुमार में नर्म व्यवहार, संस्कारी, खूब सारा प्यार करने वाला, उन्हें समझने वाला, आदि बातों की चाहत रखती है। आइए जानें ऐसी ही कुछ बातों को, जो हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर से चाहती है।
      लड़कियां स्वभाव से बहुत भावुक होती हैं। इसलिए हर लड़की चाहती है कि उसका सपनों का राजकुमार उनकी भावनाओं को समझें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पार्टनर की तरह बात-बात पर भावुक होने लगें। क्योंकि बात-बात पर भावुक होने वाले लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते।
      अपनी मां के हाथों का बना खाना लड़कों को बहुत पसंद होता है। अगर आप हमेशा अपनी मां के खाने को याद करेंगे या उनकी तारीफ करते रहेंगे तो आपकी पार्टनर का नाराज होना बनता है। इसलिए अपनी पार्टनर के खाने की तारीफ करना न भूलें। लड़कियों को अपनी तारीफ पसंद होती है। इसलिये लड़कियों को तारीफ कीजिए, और उनके पसंदीदा पार्टनर बनिये।
      यह बात सही है कि ऑफिस के कामों से फुर्सत निकाल पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन काम के साथ अपने पार्टनर के शौक और खुशियों में भी शामिल हो। क्योंकि आमतौर पर लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती है जो उनके साथ प्यार भरी बातचीत करें और उनको समय दें। इसलिए डेटिंग के लिए बाहर जाना या बारिश में घूमने जैसी छोटी-छोटी चीजों से आप उन्हें बेशुमार खुशियां दे सकते हैं।
      अक्संर लड़के अपने काम में या फोन में खोये रहते हैं और लड़कियों की बातों को उतना ध्यान से नहीं सुन पाते। लेकिन हर लड़की की यह तमन्नां होती है कि उनका पार्टनर उनकी बातों में रुचि लें। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और उनके साथ बातचीत में हिस्सा लें। इस दौरान बेहतर होगा कि आप अपने काम या फोन को साइड में ही रख दें।
      ज्यादातर लड़कों की यह आदत होती है किस बात पर झगड़ा होने पर वह कुछ दिन के लिए अपने पार्टनर से बात करना बंद कर देते हैं। लेकिन लड़कियों को बातें करना, अपनी भावनाओं का इजहार करना अच्छा लगता है। इसलिए आप बात करें, झगड़ा करें, लेकिन इस झगड़े को साइलेट मोड पर ले जाने से बचें।
      लड़कियों को बात-बात पर रोक-टोक करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते। खासतौर पर उनके कपड़ों और फैशन स्टेटमेंट के बारे में कमेंट करने वाले लड़कों को तो वह बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। अगर आप हर वक्त अपनी लाइफ पार्टनर को क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए, बताएंगे तो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।
      लड़के अपने दिल की बात अपनी पार्टनर को खास मौके के दौरान ही बताते हैं। लेकिन हर लड़की को अच्छा लगता है उसका पार्टनर खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार उसके साथ करें। इसलिए खास मौकों का इंतजार किए बिना खुलकर अपने दिल की बात अपनी पार्टनर को बताते रहें।
     लड़कियों को दिखावा करने वाले लड़के बिल्कुल भी अच्छेा नहीं लगते। वह अपने जीवन साथी से प्यािर अरैर समर्पण चाहती है। अगर आपके पास बड़ी गाड़ी और बहुत पैसा है, तो भी बार-बार इसका दिखावा नहीं करें। आपका दिखावा करना उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। इसके अलावा लड़कियों को उनका ध्यासन रखने वाले लड़के भी बहुत पसंद होते हैं, ख्याल रखने की प्रवृत्ति से ही उनको लगता है कि आप उनका हर समय ध्यान रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

Share Jarur karen