Tuesday 10 March 2015

How to growth height

            आर्कषक व्यक्तित्व के लिए लबांई की भूमिका बहुत मायने रखती है। आप कितने भी खूबसूरत क्यों ना हो अगर लंबाई मात दे जाए तो व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है। लंबाई कई बार अनुवांशिक कारणों पर निर्भर करती है, लेकिन अगर आप ठीक ढंग से अपने खान-पान में Vitamin और Minerals लेते हैं तो इससे न केवल आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही बढ़ती है यह लंबाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन अगर किसी कारण से आपकी हाइट कम है तो, इन Vitamin के सेवन से अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं-
http://www.jkhealthworld.com/hindi/बचपन-से-जवानी-की-ओर-किशोरियों-की-देखभाल
बचपन से जवानी की ओर किशोरियों की देखभाल

Vitamin ‘A’- शरीर के अंगों के समुचित कार्य के लिए, Vitamin ‘A’ से भरा हुआ भोजन जरुर खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां स्‍वस्‍थ और मजबूत रहेगी। इसके अलावा Vitamin ‘A’ का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्‍वचा में निखार होता है। इसके लिए पालक, चुकदंर, गाजर, चिकन, दूध, टमाटर आदि के अलावा सब्जियों के जूस का भी सेवन करें।

Vitamin ‘B1’- शरीर के विकास को बढाने में मदद करने के लिए Vitamin B1 बहुत उपयोगी होता है। ये पाचन क्रिया को भी सुचारु करता है। Vitamin B1 हृदय और तंत्रिका प्रणाली को भी ठीक ढंग से चलाने में मदद करता है, जो शरीर में खून की आपूर्ति को पूरा इसका विकास करते हैं। Vitamin B1 के मुख्य स्रोत चावल, मूंगफली, बीफ मीट और सोयाबीन हैं।

बचपन से जवानी की ओर किशोरियों की देखभाल

Vitamin ‘B2’ (राइबोफ्लेविन)- राइबोफ्लेविन को Vitamin B2 के नाम से जानते है। यह लंबाई बढ़ाने में बहुत आवश्यक होता है। यह हड्डियों, त्वचा, बाल और नाखूनों की वृद्धि में मददगार होता है। इस Vitamin के मुख्य स्त्रोत अंडा, मछली और हरे पत्तेदार भोजन होते है।

Vitamin ‘C’ (एस्कॉर्बिक एसिड)- एस्कॉर्बिक एसिड को Vitamin सी के नाम से जानते है। Vitamin सी हड्डियों और दांतो को की मजबूती को बनाने में मदद करता है। यह एक भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है और बीमारियों को रोकता है। यह छोटी उम्र के दौरान विकास में सहायक होता है। Vitamin सी के मुख्य स्रोत टमाटर, आलू, रसीले फल और बेरी आदि होते है।

Vitamin ‘D’- हड्डियों को मजबूत बनाने और लंबाइ बढ़ाने में Vitamin ‘D’ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर किसी के शरीर Vitamin ‘D’ की कमी हो जाये तो इससे उसकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। सूरज की किरणों के अलावा Vitamin ‘D’ दूध, टमाटर, रसीले फल, आलू और फूलगोभी आदि से प्राप्‍त कर सकते हैं। इससे आपको लंबाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। Vitamin ‘D’ लंबाई बढ़ाने के लिए फास्फोरस और कैल्शियम को अवशेसित कर शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Protein- प्रोटीन युक्‍त खाद्य पदार्थ न केवल हेल्‍दी होते हैं पर हाइट भी बढ़ाते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्‍मत करके उन्‍हें दुबारा बनाने में मदद करते हैं। जिन पदार्थों में अमीनो एसिड पाए जाते हैं उनसें सही ग्रोथ और शरीर को बेहतर कार्य करने की क्षमता प्राप्‍त होती है। कुछ भोजन जिनमें प्रोटीन पाए जाते हैं वह हैं - मछली, दूध, चीज़, बींस, मीट, मूगंफली, दालें और चिकन आदि।

Calcium and Minerals- हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम की भूमिका महत्‍वपूर्ण होती है। दूध, चीज़, दही और अंडा, आदि कैंल्शियम के अच्‍छे स्रोत हैं, लंबाई बढ़ाने के लिए इनका सेवन कीजिए। खनिज हड्डी के ऊतकों का निर्माण करते हैं, सा‍थ ही ये हड्डी के विकास और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार भी करते हैं। खनिज युक्‍त भोजन जैसे- पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आड़ू का सेवन कीजिए।


No comments:

Post a Comment

Share Jarur karen